हिंदी
पुंछ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसे सड़क दुर्घटना में घातक चोटें आई थीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुंछ के थाना प्रभारी दीपक पठानिया ने कहा कि एसपीओ खालिक हुसैन का शव कनकोटे गांव के पास मुख्य सड़क से लगभग दस फुट नीचे एक खेत से बरामद किया गया। उसकी मोटरसाइकिल वहीं पास में पड़ी थी।
पठानिया ने कहा कि पुंछ जिला पुलिस लाइन में तैनात हुसैन को सिर में चोट लगी थी और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पुंछ भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Published : 26 September 2023, 12:00 PM IST
Topics : एसपीओ जम्मू कश्मीर पुंछ शव
No related posts found.