
रायबरेली: कोहरे और मौसम की मार के बीच महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों में भी स्पेशल दिक्कतों ने परेशानी बढ़ा दी हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महाकुंभ को जा रही संगम स्पेशल ट्रेन के पहिए से निकली चिंगारी से ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया।
मामला लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर बुधवार की सुबह 5:54 बजे का है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लेने के लिए जा रही संगम स्पेशल ट्रेन के पहिए से चिंगारी और इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जांच की गई तो पता चला की ट्रेन के पहिए के ब्रेक चिपक गए थे। जानकारी मिलने पर उसे ठीक कराया गया। इसके बाद ट्रेन को सुबह 8:10 पर रवाना कर दिया गया।
स्टाफ अलर्ट
बछरावां के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सिराज नगर स्टेशन से सूचना मिली थी लखनऊ से प्रयागराज जा रही संगम स्पेशल जैसे ही सिराज स्टेशन के पास पहुंची तो वहां इंजन के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। इंजन से धुंआ भी निकलता नजर आया।। सिराज स्टेशन में अगले स्टेशन को इस बारे में बताया गया तो स्टाफ अलर्ट हो गया। ट्रेन बछरावां पहुंची तो ट्रेन को दूसरे लाइन पर ही रोक लिया गया। घटना की सूचना रायबरेली स्टेशन को भी दी गई। जिस पर रायबरेली से एक टीम पहुंची और ट्रेन का परीक्षण किया गया।
इंजन से धुआं और पहिए से चिंगारी
इंजन से धुआं और पहिए से चिंगारी निकालने की सही वजह तलाशी गई। पता चला कि पहिए से ब्रेक चिपक गया था। जिसके कारण चिंगारी निकल रही थी और धुआं फैल रहा था। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहिए से चिपके ब्रेक को हटाया गया। खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
Published : 16 January 2025, 6:51 PM IST
Topics : Dynamite News Mahakumbh Mahakumbh News News Dynamite panic raebareli news Sangam Special Train Spark