हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोक सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा के 40 नेता शामिल हैं।

सपा के स्टार प्रचारकों में अखिलेश यादव, रोमगोपाल यादव, शिवपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन के नाम भी शामिल हैं।

मैनपुरी लोक सभा सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव होना है। यहां सपा ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डिंपल खिलाफ भाजपा ने रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। हालांकि इस सीट पर डिंपल यादव के पक्ष में कई समीकरण हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Published : 15 November 2022, 6:25 PM IST
No related posts found.