हिंदी
महराजगंज: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के क्रम में रविवार को नोएडा से भाजपा के विधायक पंकज सिंह जनपद मुख्यालय पर पहुंचे।
यहां एक निजी विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने लोगों को नागरिकता कानून के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के बाद डाइनामाइट न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पंकज सिंह ने कहा कि विपक्ष इस मामले पर भ्रम फैला रहा है लेकिन भाजपा विपक्ष को उसके मंसूबे में कामयाब होने नही देगी।
इससे पहले मुख्य चौराहे पर पंकज का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा छात्र संघ नेताओं ने भी पंकज का स्वागत किया।
समारोह में पंकज के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 5 January 2020, 2:49 PM IST
Topics : Maharajganj Pankaj Singh Rajnath Singh उत्तर प्रदेश पंकज सिंह भाजपा महराजगंज राजनाथ सिंह राजनीति राष्ट्रीय