हिंदी
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में पर्यटकों के बेहद लोकप्रिय व्हाइट द्वीप पर सोमवार को ज्वालामुखी फटने से घायल 55 लोगों में से 25 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ज्वालामुखी फटने की इस भीषण घटना में छह लोगाें की मौत हो गयी है और आठ अन्य लापता हैं
यह भी पढ़ें: International- बगदाद में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 16 की मौत, 47 घायल
पुलिस ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि सात विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 25 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि लापता लोगों के बचने की आशा कम है। लापता लोगोें में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और मलेशिया के पर्यटक शामिल हैं। इनके साथ न्यूजीलैंड का गाइड भी था।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर संयुक्त राष्ट्र का बड़ा बयान
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इस घटना पर देश की तरफ से शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान के संबंध में पूरी रिपोर्ट फिलहाल जारी नहीं की गयी है। द्वीप पर तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। (वार्ता)
Published : 11 December 2019, 10:39 AM IST
No related posts found.