
लखनऊः छोटी-छोटी बातों पर गुड वर्क का ढिंढोरा पीटने वाली यूपी पुलिस रायबरेली जेल के भीतर से किये जा रहे वायरल वीडियो को लेकर बैकफुट पर है। नियमित ब्रीफिंग में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने पहुंचे आईजी लोक शिकायत राजा श्रीवास्तव कोरम पूरा कर चलते बने।
उनके पास इस बात का कोई जवाब नही है कि कैसे जेल से वीडियो बन रहे हैं। इस बाबत सवाल दागे जाने पर राजा ने कहा कि ये जेल प्रशासन से जुड़ा मामला है.. उधर जब एडीजी (जेल) चन्द्र प्रकाश से इस बारे में पत्रकार सवाल पूछ रहे हैं तो वे इसे बदनाम करने की साजिश कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः रायबरेली जेल से वायरल हुए वीडियो मामले में 6 अफसरों पर गिरी गाज
अब सवाल यह खड़ा होता है प्रदेश में लोगों की सुरक्षा का दावा करने वाली यूपी पुलिस कैसे जेल के अंदर बड़ी लापरवाही पर मौन साधे हुए है.. यह एक खतरनाक संकेत की ओर इशारा कर रहा है। लापरवाही भी ऐसी कि पुलिस की सह के नीचे ही कैदी जेल के अंदर मौज उड़ा रहे हैं और जब VIDEO वायरल हो गया तो पुलिस अधिकारी इससे अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
Published : 27 November 2018, 7:31 PM IST
Topics : video viral अय्याशी आईजी उत्तर प्रदेश कैदी जेल यूपी पुलिस रायबरेली लोक शिकायत राजा श्रीवास्तव