Sitapur massacre: सीतापुर हत्याकांड में आया नया मोड़, इस वजह से बड़े भाई अजीत ने उतारा 6 लोगों को मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के सीतापुर हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 May 2024, 5:00 PM IST
google-preferred

सीतापुर: यूपी के सीतापुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पल्हापुर गांव में मां, पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या अनुराग सिंह ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई अजीत सिंह ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग के सिर में दो गोलियां लगने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने अजीत से कड़ाई से पूछताछ की।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अजित ने परिवार के सभी छह लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली। तफ्तीश में तथ्य उजागर हुए हैं कि संपत्ति विवाद में अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व तीन मासूमों के साथ मां सावित्री की भी हत्या कर दी। पहले पुलिस ने अजीत और अन्य परिजनों के हवाले से बताया था कि शनिवार तड़के परिवार के पांच लोगों की हत्या कर अनुराग ने खुदकुशी कर ली। 

अनुराग को नशे का आदी और मानसिक रोगी भी बताया गया था। पुलिस के मुताबिक, अजीत ने माना है कि उसने पहले अनुराग को मारा, उसके बाद मां और फिर अनुराग की पत्नी प्रियंका को गोली मारी। इस बीच बड़ी बेटी के जगने पर उसे भी गोली मार दी। 

Published : 
  • 13 May 2024, 5:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement