सीतापुर में फिर शर्मनाक हरकत, अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की भीमराव आंबेडकर की मूर्ति

देश में जहां संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है, वहीं सीतापुर जिले में इस मौके पर कुछ अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत सामने आयी है।

Updated : 14 April 2018, 4:32 PM IST
google-preferred

सीतापुर: देश में जहां संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम से मनायी जा रही है, वहीं सीतापुर जिले में इस मौके पर कुछ अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत सामने आयी है। यहां कुछ अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर असामाजिक तत्वों की तलाश शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस प्रशासन को जैसे ही प्रतिमा टूटने की खबर मिली वैसै ही पुलिस ने प्रतिमा को ठीक कराते हुए इसकी पुनर्स्थापना कराई।

घटना शहर कोतवाली इलाके के अकोइया गांव की है, पुलिस अब मूर्ति तोड़ने वालों की तलाश कर रही है। वहीं अंबेडकर जयंती के दिन यूपी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वाश्त किया है कि आगे से  ऐसी कोई भी घटना नहीं होगी। इस घटना के बाद सभी जिलों के अधीक्षकों को भीमराव आंबेडकर मूर्तियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का निर्देश दिये गये हैं। 
 

Published : 
  • 14 April 2018, 4:32 PM IST

Related News

No related posts found.