इस साल सर डेविड एटनबरो को मिला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, ये है खास वजह

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती है। इस मौके पर सर डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिया जाएगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 19 November 2019, 3:54 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः  प्रसिद्ध प्रकृति विज्ञानी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास सम्मान 2019 के लिए चुना गया है।  इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के सचिव सुमन दुबे ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर डेविड एटनबरो पांच दशक से अधिक समय से जीव जंतुओं पर लगातार काम कर रहे हैं और उन्होंने इस पर कई किताबें भी लिखी हैं।

यह भी पढ़ेंः इंदिरा गांधी की आज 102वीं जयंती, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी ने दी शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि

सर एटनबरो ने पारिस्थितिकी को लेकर जो सशक्त संदेश दिया उनकी आवाज को पूरी दुनिया ने सुना है और इस चिंता पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। एक प्रसारक के रूप में उन्होंने पूरी दुनिया के करोड़ों लोगों को जीव जंतुओं के बारे में व्यापक और रोचक जानकारी दी और बताया कि इंसान और प्रकृति के लिए इन जीव जंतुओं का कितना महत्व है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। उनकी स्मृति में स्थापित 'इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट' की ओर से 1986 से 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' हर साल विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।

Published :  19 November 2019, 3:54 PM IST

Advertisement