Mumbai: खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग पूरी

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग पूरी हो गयी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 January 2023, 1:34 PM IST
google-preferred

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग पूरी हो गयी है।

फ़िल्म संघर्ष 2 के निर्माता रत्नाकर कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें फिल्म से जुड़ी टीम नजर आ रही है। फ़ोटो के कैप्शन कंप्लीट संघर्ष2..हेलीकॉप्टर शॉट्स थैंक्स लिखा हुआ है।

इस फिल्म में खेसारी के साथ मेघाश्री, माही श्रीवास्तव और सबा खान की तिकड़ी नजर आएगी। फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। इस फिल्म में सुरेश ओबेरॉय सूत्रधार की भूमिका में हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 20 January 2023, 1:34 PM IST

Related News

No related posts found.