
मुंबईः मार्च के महीने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की शूटिंग रूकी हुई है। अब महाराष्ट्र सरकार ने गाइडलाइन्स के साथ शूटिंग करने की इजाजत दी है। इसके लिए नए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
1. नई गाइडलाइन के अनुसार कोई भी 65 की उम्र से ज्यादा का व्यक्ति, प्रेग्नेंट महिला, एक्टर्स या स्टाफ के पार्टनर्स आदि सेट पर नहीं आ सकते। इसके साथ ही हर सेट पर डॉक्टर्स, नर्स और एम्बुलेंस का होना जरूरी है।
2. सेट्स पर हर तरह की सफाई रखी जानी जरूरी है। कोई भी किसी ना हाथ मिलाएगा और ना ही गले मिलेगा। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना है।
3. किसी दूसरे के मेकअप का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सेट पर केवल 33 प्रतिशत लोग ही शामिल रहेंगे।
4. गाइडलाइन के अनुसार अगर हो सके तो कास्टिंग, लुक टेस्ट और मीटिंग वीडियो कॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंस, फेसटाइम या स्काइप पर की जाए।
Published : 1 June 2020, 11:56 AM IST
Topics : Corona virus Covid19 maharashtra Mumbai shooting TV shows शूटिंग