
पटनाः कोरोना महामारी के बीच बिहार सरकार ने शनिवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला किया है। सीनियर आइएएस अफसर त्रिपुरारी शरण को राज्य का नाय मुख्य सचिव बनाया गया है।
बता दें कि शुक्रवार को अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद मुख्य सचिव का पद खाली हो गया था। जिसके बाद आज शनिवार को सीनियर आइएएस अफसर त्रिपुरारी शरण को राज्य का नाय मुख्य सचिव बनाया गया है। त्रिपुरारी शरण 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसी साल जून महीने में वह सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।
Senior IAS officer Tripurari Sharan appinted as new Chief Secretary of Bihar, earlier he worked as DG, Doordarshan. He is 1985 batch IAS officer of Bihar cadre. pic.twitter.com/9T1iYoeZ10
— Manoj Tibrewal Aakash (@Manoj_Tibrewal) May 1, 2021
1. सीनियर आइएएस अफसर त्रिपुरारी शरण को राज्य का नाय मुख्य सचिव बनाया गया है।
2. मनीष कुमार को दरभंगा का कमिश्नर बनाया गया है।
3. मिहिर कुमार सिंह को तिरहूत मंडलायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
4. प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर का कमिश्नर बनाया गया है।
5. प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर कमिश्नरी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
6. आईएएस संजीव कुमार सिन्हा को राजस्व परिषद अध्यक्ष-सह-सदस्य बनाया गया है।
7. आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार को मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है।
Published : 1 May 2021, 6:23 PM IST
Topics : bihar IAS transfer Tripurari Sharan आईएएस तबादला त्रिपुरारी शरण बिहार