CAA Protests: नागरिकता कानून को लेकर यूपी में प्रदर्शन, अलीगढ़ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद

नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध रविवार को दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के प्रदर्शन ने हिंसक रुप ले लिया है। जिसका असर यूपी के कई जिलों पर दिखाई दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 16 December 2019, 10:48 AM IST
google-preferred

लखनऊः नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में जामिया के छात्रों सहित  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन बिल विरोध किया है। इस दौरान छात्रों ने रविवार शाम को एडमिशन ब्लॉक के बाहर निकलकर पुलिस पर पथराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच पथराव भी हुए। हिंसा बढ़ते देख जिला प्रशासन ने 15 दिसंबर की रात साढ़े दस बजे से 16 दिसंबर की रात दस बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। साथ ही यूपी के 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।  जबकि अलीगढ़ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। इनमें मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, बागपत, सहारनपुर और बरेली शामिल हैं। इसके अलावा अलीगढ़, बनारस और यूपी की राजधानी लखनऊ में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। 

Published : 
  • 16 December 2019, 10:48 AM IST