बस्ती में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, बड़ा हादसा टला

यूपी के बस्ती में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 19 July 2024, 6:05 PM IST
google-preferred

बस्ती: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरापार के पास बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आयी हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरापार के पास आज सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे बच्चों के परिजनों ने बताया कि सुबह सिटी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 

गनीमत यह रही कि वैन में सवार बच्चों को केवल हल्की-फुल्की चोटे ही आई हैं। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। साथ ही एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Published :  19 July 2024, 6:05 PM IST

Related News

Advertisement