हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में लू और बढ़ते तापमान के कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को आदेश दिया है कि परिषदीय स्कूलों में आज (20 मई) से नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखा जाए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर ये जानकारी दी है कि नोएडा में आज (20 मई) को तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक जिले में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और आधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जाएगा।
इसके अलावा दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट स्कूल भी समर वेकेशन शेड्यूल जारी कर चुके हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई थीं। इन स्कूलों को 30 जून तक बंद रखा जाएगा। हालांकि, शिक्षकों को 28 और 29 जून को स्कूल आना होगा।
Published : 20 May 2024, 9:26 AM IST
Topics : Closed Education Department rising temperature school उत्तर प्रदेश नोएडा बढ़ते तापमान बंद लू स्कूल