हिंदी
वाराणसी: भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण के पहले दिन से ही उत्तर प्रदेश की धार्मिक वाराणसी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चंद्रग्रहण के बाद गंगा स्नान कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत तमाम शिवालायों में दर्शन-पूजन किया।

बुधवार तड़के साढ़े चार बजे चंद्रग्रहण समाप्त होते ही गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ पड़ी। ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट, शितला घाट एवं असि समेत अनेक घाटों पर पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद श्री काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए रुख किया। दशाश्वमेध घाट एवं शितला घाट पर चंद्रग्रहण देखने के लिए बड़ी संख्या में रातभर लोग जमे रहे।(वार्ता)
Published : 17 July 2019, 3:09 PM IST
Topics : Kashi Vishwanath temple religion Sawan Special uttar pradesh Varanasi काशी विश्वनाथ चंद्रग्रहण भगवान शिव श्रावण