8 बार सांसद रह चुके संतोष गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल, इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं मिला था टिकट

8 बार सांसद रह चुके संतोष गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल बन गये हैं। देर रात 12 बजे यह खबर सार्वजनिक हुई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 July 2024, 7:28 AM IST
google-preferred

बरेली: बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार अब झारखंड के नये राज्यपाल बने हैं। राष्ट्रपति ने राज्यपाल नियुक्त कर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बरेली शहर से राज्यपाल नियुक्त होने वाले संतोष पहले राजनेता होंगे। बता दें कि संतोष साल 1989 से 2004 तक लगातार सांसद रहे हैं। संतोष गंगवार केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी व मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रपति भवन से विज्ञप्ति जारी होने के बाद रात करीब 12 बजे संतोष गंगवार को राज्यपाल बनाने की खबर सार्वजनिक हुई। लोगों ने उनके घर पर व शुभ चिंतकों ने फोन कर उन्हें झारखण्ड का राज्यपाल बनने की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने लोगों की बधाई का आभार जताया। 

बता दें कि साल 1948 में संतोष गंगवार का जन्म हुआ था। बरेली कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एलएलबी की उपाधि हासिल की। संतोष गंगवार का चुनावी सफर 1984 में शुरु हुआ था। 1989 में वह लोकसभा चुनाव लड़े और पहली बार सांसद बने। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में संतोष गंगवार का टिकट काट दिया गया था। पार्टी ने उनकी जगह छत्रपाल गंगवार को यहां से चुनाव लड़ाया। 
 

Published :