महराजगंज: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर महराजगंज में लगाया गया बिल्व पत्र का पौधा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महराजगंज जिले के सुप्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में बिल्व पत्र का पौधा, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील टिबड़ेवाल ने रोपित किया। पार्टी कार्यालय पर केक काटा गया।

Updated : 1 July 2018, 8:28 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील कुमार टिबड़ेवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश यादव सहित विभिन्न नेताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने नेता का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। 

दुर्गा मंदिर में रोपित हुआ बिल्व पत्र का पौधा
शहर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर की पावन भूमि पर बिल्व वृक्ष का वृक्षारोपण उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने किया। इस अवसर पर पार्टी नेता पप्पु यादव, प्रदेश सचिव अमरजीत यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विजय यादव, विपिन यादव, संजय पाण्डेय, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। 

 

सपा कार्यालय में केक काटने के दौरान सुशील टिबड़ेवाल, राजेश यादव व अन्य

 

पार्टी कार्यालय में काटा गया केक
पार्टी के नेताओं ने मिलकर स्थानीय जिला कार्यालय पर केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सपा नेता पप्पु यादव, विन्द्रेश कन्नौजिया, एहसान अहमद फारुकी, जितेन्द्र यादव, जगदंबा गुप्ता, प्रणय़ गौतम, बबलू यादव आदि मौजूद रहे। 

 

Published : 
  • 1 July 2018, 8:28 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.