हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बुरी खबर है। क्रिसमस मनाने फार्महाउस पहुंचे सलमान खान को एक सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद सलमान खान को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सलमान खान को 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात को सांप ने काटा।
जानकारी के मुताबिक सलमान खान क्रिसमस मनाने के लिये मुबंई उपनगर में पनवेल स्थित अपने फार्महाउस गये थे। लेकिन रात को सलमान खान को सांप ने काट लिया।
सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत ठीक है और अस्पताल से उनको आज सुबह 9 बजे छुट्टी मिल चुकी है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
Published : 26 December 2021, 1:07 PM IST
Topics : Mumbai Salman Khan Snake Bites क्रिसमस जन्मदिन मुंबई सर्पदंश सलमान खान सांप