हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर लाखों फैंस उन्हें बधाई दे रहे। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आधी रात को धोनी के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया।
भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह धोनी संग नजर आ रहे हैं। फोटो में धोनी केक लिए दिख रहे हैं। वहीं ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। सलमान खान ने पोस्ट के कैप्शन में हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब लिखा है।
साक्षी ने छूए धोनी के पैर
धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में धोनी केक काट रहे हैं। वहीं साक्षी धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर एक्टर रणवीर सिंह ने ढेर सारे हार्ट इमोजी कमेंट किये।
Published : 7 July 2024, 11:57 AM IST
Topics : Dhoni Birthday MS Dhoni Sakshi Dhoni Salman Khan एमएस धोनी धोनी बर्थडे मनोरंजन समाचार सलमान खान