रूस के मास्को में एयरपोर्ट पर विमान बना आग का गोला, 41 लोगों की मौत

उड़ान भरते ही विमान में धुआं उठने लगा जिसकी सूचना चालक दल ने एटीसी को दी और विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के दौरान पूरा विमान आग के गोले में बदल गया। हादसा इतना भयानक था कि विमान से निकलती आग की लपटों और आसमान में धुएं को दूर से देखा जा सकता था।

Updated : 6 May 2019, 4:52 PM IST
google-preferred

मास्को: रूस की राजधानी मॉस्को में एक यात्री विमान में उड़ान के दौरान भीषण आग लग गई। दुर्घटना में करीब 41 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विमान से बड़ी-बड़ी लपटें उठती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: अल्जीरिया में हादसे का शिकार बना सैन्य विमान, 257 लोगों की मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

हादसे का शिकार हुआ विमान सुखोई सुपरजेट 100 था। इसमें करीब 78 लोग सवार थे। रविवार को मुरमान्स्क एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन के पिछले हिस्से में आग लग गई थी। 

यह भी पढ़ें: पड़ोसी देश नेपाल में हेलीकॉप्‍टर से टकराया विमान, दो की मौत

उड़ान भरते ही विमान में लगने पर इसकी सूचना चालक दल ने एटीसी को दी और विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के दौरान पूरा विमान आग के गोले में बदल गया। हादसा इतना भयानक था कि विमान से निकलती आग की लपटों और आसमान में धुएं को दूर से देखा जा सकता था।

वहीं जलते हुए विमान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान रनवे पर लैंड कर रहा है और विमान में पीछे की तरफ भयंकर आग लगी हुइ है।

Published : 
  • 6 May 2019, 4:52 PM IST

Related News

No related posts found.