हिंदी
अल्जीयर्स: अल्जीयर्स के पास बौफ़ारिक मिलिट्री एयरपोर्ट से प्लेन के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक सैनिक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान हादसे में लगभग 257 लोगों के मारे जाने की सम्भावना है। विमान में लगभग 300 लोग सवार थे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों में ज्यादातर सैनिक हैं। अल्जीरिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़ सेना प्रमुख ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
हादसे के बाद कई ऐंबुलेंस और दमकल गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं और हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। विमान क्रैश होने की वजह का अभी तक पता नहीं लग सका है।
Published : 11 April 2018, 6:24 PM IST
No related posts found.