हिंदी
नई दिल्लीः राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2018 के स्थगित इंटरव्यू की तिथि तय कर दी है। जिन उम्मीदवारों का अभी तक साक्षात्कार नहीं हुआ है उनके लिए नए सिरे से इंटरव्यू 21 जून, 2021 से शुरू किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू से जु़ड़ी ज्यादा डिटेल के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
21 जून से 13 जुलाई के बीच आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 के साक्षात्कार ( RPSC RAS Interview 2018 ) में उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने दिया जाएगा जो अपने पास आरटी पीसीआर कोरोना रिपोर्ट अपने साथ लेकर पहुंचेंगे। ध्यान रहे कोरोना 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए। बिना कोरोना रिपोर्ट के अभ्यर्थियों को सेंटर पर रिपोर्ट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Published : 5 June 2021, 7:15 PM IST
No related posts found.
No related posts found.