Romance on Road: चलती स्कूटी पर सड़क के बीच खुल्लम-खुल्ला प्यार, वीडियो वायरल, लड़का गिरफ्तार, लड़की…

लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती स्कूटी पर सड़क के बीच खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते दिखाई दे रहा हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 January 2023, 12:01 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती स्कूटी पर सड़क के बीच खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते दिखाई दे रहा हैं। वायरल वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है, वहीं लड़की उसकी की गोद में बैठी हुई उसे गले लगा रही है और बार-बार उसे किस करती दिखाई दे रही आ रही है।

लोगों ने रिकोर्ड किया वीडियो 
जब बीच सड़क पर जब ये लड़का-लड़की के इस फिल्मी स्टाइल में रोमांस कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने मोबाइल में उनकी ये हरकते रिकोर्ड कर ली थी। वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये हरकत उन दोनों के लिए खतरनाक तो है ही, साथ ही ये ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन है। 

आरोपी लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो वायरल हो के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है। इस मामले में 2 टीमों को काम पर लगाया गया और CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं। 

वहीं लखनऊ पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह तक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक का नाम विक्की है और वह चिनहट का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में मौजूद लड़की नाबालिग है। 

वीडियो के आधार पर दोनो के खिलाफ इन पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत धारा 294, 279 भादवि के तहत हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज लिया है। स्कूटी को सीज कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।