
नई दिल्लीः भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज पांच फरवरी से और टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से शुरू होगी। उनकी जगह अब दो नए बल्लेबाज इस मैच से डेब्यू करेंगे।
यह भी पढ़ेंः रोहित के छक्के से भारत ने रचा इतिहास, रोमांचक मुकाबले में हारी न्यूजीलैंड
उनकी जगह मयंक अग्रवाल टीम में आए हैं, ऐसे में वह ही ओपनिंग करेंगे। शिखर धवन पहले से ही टीम में नहीं हैं, ऐसे में अब ओपनिंग का दारोमदार मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पर रह सकता है।
यह भी पढ़ेंः India vs New Zealand- भारत ने न्यूजीलैंड को किया क्लीन स्वीप, जीता सीरीज
बता दें कि रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गयी थी जिसके बाद वह दोबारा मैदान में नहीं उतर सके थे। रोहित ने इस मुकाबले में 60 रन बनाए थे और इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गए थे।
Published : 4 February 2020, 12:23 PM IST
Topics : cricket Ind Vs Nz Indian Cricket Team NewZealand sports खेल न्यूजीलैंड भारत भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा