
गोरखपुर: जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दो दिन बाद पति को गुमराह कर नवविवाहिता गहने लेकर फरार हो गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन नवविवाहिता का कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद बीती सोमवार को देर शाम खजनी थाने में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडो निवासी युवक की शादी बीते 14 नवंबर को उसी इलाके की एक युवती से हुई थी। 15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। नई नवेली दुल्हन के आने के बाद 16 नवंबर को परिवार में जश्न का माहौल था। इसी बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर एक बारात में जाने का निमंत्रण मिला था।
गहने व नकदी लेकर फरार
दुल्हन ने स्वयं मना कर पति को बारात में जाने के लिए कहा। मौका मिलते ही नवविवाहिता लाखों के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गई। बारात से लौटने पर दुल्हन को घर में न देखकर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। दुल्हन के घर छोड़कर जाने की सूचना मायके वालों को दी गई। साथ ही युवक ने खजनी थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
Published : 19 November 2024, 11:07 AM IST
Topics : crime news Dynamite News Khajani Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news क्राइम समाचार खजनी