हिंदी
शिमला: एक जनवरी (भाषा) शिमला जिले के रामपुर इलाके में सोमवार को एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हादसा खनोटू गांव के पास ड्राइवर के वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को बचाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नेगी, महावीर और ओंकार के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान यज्ञदत्त के रूप में हुई है।
घायल व्यक्ति को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
Published : 1 January 2024, 3:54 PM IST
No related posts found.