Road Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की गई जान

नेल्लूर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर शुक्रवार आधी रात के बाद दो ट्रक और एक निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 February 2024, 10:51 AM IST
google-preferred

मुसुनुरु: नेल्लूर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर शुक्रवार आधी रात के बाद दो ट्रक और एक निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ। लोहे से लदे एक ट्रक ने दो गोवंश लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे अन्य ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: स्कूल वैन की कैंटर और रोडवेज बस से भीषण टक्कर, तीन की मौत, छह जख्मी [

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कावली उप-संभगीय पुलिस अधिकारी वेंकट रमन ने कहा, ‘‘ लोहे से लदे ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही निजी बस को भी टक्कर मार दी।’’

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बस-ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की मौत 

उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने नेल्लूर के सरकारी में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Published :  10 February 2024, 10:51 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement