
फिरोजाबाद: जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य यात्री घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोरखपुर से आ रही एक फोर्ड जीप सड़क के किनारे खड़ी थी। उसकी सवारियों में से कुछ लघुशंका के लिए उतरी थीं। उसी बीच, लखनऊ से आंबेडकर नगर जा रही एक इको कार ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी।
सिंह के अनुसार, हादसे में जीप में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई । मृतकों की पहचान 40 वर्षीय बाबूलाल (निवासी सुजानगढ़), 43 वर्षीय नेमीचंद, 38 वर्षीय कैलाश, 37 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि हादसे में, जीप में सवार सात अन्य यात्री घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार में सवार 35 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता की मौके पर मौत हो गई उसके दो सहयात्री घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।
Published : 14 March 2023, 1:57 PM IST
Topics : expressway Firozabad Lucknow Agra Road Accident एक्सप्रेस वे फिरोजाबाद लखनऊ आगरा सड़क हादसा