Republic Day: परेड पर ‘बॉम्बे सैपर्स’ के पुरुष दस्ते की अगुवाई करेंगी महिला अधिकारी

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर ‘बॉम्बे सैपर्स’ की टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेंगी। इस रेजिमेंट की टुकड़ी में सभी पुरुष अधिकारी शामिल होंगे। बॉम्बे सैपर्स के तीन सदी पुराने इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी परेड के दौरान टुकड़ी की अगुवाई करेंगी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पुरुष दस्ते की अगुवाई करेंगी महिला
पुरुष दस्ते की अगुवाई करेंगी महिला


मुंबई: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर ‘बॉम्बे सैपर्स’ की टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेंगी। इस रेजिमेंट की टुकड़ी में सभी पुरुष अधिकारी शामिल होंगे। बॉम्बे सैपर्स के तीन सदी पुराने इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी परेड के दौरान टुकड़ी की अगुवाई करेंगी।

आठ साल पहले ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ की 115 इंजीनियर रेजिमेंट में नियुक्त होने वाली 31 वर्षीय मेजर दिव्या त्यागी के लिए यह एक अनोखी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: 8 दिन बाद 12वीं कक्षा के छात्र की मौत, बहस के बाद दूसरे छात्र ने साथियों के साथ की थी पिटाई

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारएक अधिकारी ने बताया कि मेजर त्यागी उस दल का नेतृत्व करेंगी, जिसमें एक अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और 144 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं। ये टुकड़ी पिछले छह महीने से परेड के लिए लगातार अभ्यास कर रही है।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में जानिए सुरक्षा में कितने जवान होंगे तैनात

मेजर त्यागी गणतंत्र दिवस परेड में कॉन्टिनजेंट कमांडर के रूप में बॉम्बे सैपर्स की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।

सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक मेजर त्यागी वर्तमान में पुणे जिले के खड़की में ‘बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर’ में तैनात हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से अकादमी कैडेट एडजुटेंट के रूप में उत्तीर्ण हुईं त्यागी सितंबर 2016 में बॉम्बे सैपर बनीं।

बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप जिसे बॉम्बे सैपर्स के रूप में जाना जाता है, थलसेना के इंजीनियर्स कोर की एक रेजिमेंट है।










संबंधित समाचार