जानी मानी गायिका कल्याणी काजी का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस,लंबे समय से जूझ रही थी गंभीर बीमारी से

जानी मानी गायिका और प्रख्यात कवि काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का यहां शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 May 2023, 5:30 PM IST
google-preferred

कोलकाता: जानी मानी गायिका और प्रख्यात कवि काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का यहां शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कल्याणी काजी (87) ने एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले दक्षिण कोलकाता में एक नर्सिंग होम से एसएसकेम अस्पताल रेफर किया गया था।

उनके परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से ल्यूकेमिया से पीड़ित थीं और उन्हें गुर्दे संबंधी समस्या भी थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया।

कल्याणी काजी नजरूल इस्लाम के छोटे बेटे काजी अनिरूद्ध की पत्नी थीं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं।

काजी के बेटों में से एक काजी अनिर्बान ने अस्पताल में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पश्चिम बंगाल सरकार से मां के पार्थिव शरीर को एक दिन ‘पीस हैवेन’ शवगृह में रखने का अनुरोध किया है। हमारी बहन अनिंदिता काजी के यहां पहुंचने के बाद मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’

उनके निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि कल्याणी काजी की गायन शैली श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी।

बनर्जी ने याद किया, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2015 में संगीत महासम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह पोस्चिंबोंगो काजी नजरूल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं।’’

Published : 
  • 12 May 2023, 5:30 PM IST

Related News

No related posts found.