Ratan Tata: सादगी के शौकीन रतन टाटा की 5 सबसे महंगी चीजों की लिस्ट

रतन टाटा का 9 अक्टूबर को स्वर्गवास हो गया। भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक होने के बावजूद वे अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। इनके पास कुछ ऐसी चीजें भी थी जो बेशकीमती हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 October 2024, 3:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारत के मशहूर उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा (Padma Vibhushan Ratan Tata) का 9 अक्टूबर को देहांत (Death) हो गया। मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए बताया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं और रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। अपने 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने कई बुलंदियों को छुआ था। उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से साल 2008 में सम्मानित किया था।

महज 21 साल की उम्र में उन्होंने टाटा संस और टाटा ग्रुप की अध्यक्षता की कमान संभाली और दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया। वो सिर्फ उद्योग जगत के ही सितारे नहीं थे, बल्कि वे बेहद दयालु भी थे। जानवरों से उन्हें बेहद लगाव था और अपने जीवन में उन्होंने इन बेजुबानों के लिए काफी काम किया है। इनका आखिरी प्रोजेक्ट भी मुंबई में जानवरों के लिए अस्पताल ही था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दुनिया के सबसे मशहूर उद्योगपतियों में शामिल पद्मविभूषण रतन टाटा के पास कुछ बेशकीमती चीजें थी, जिनकी कीमत जानकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। उन्हीं चीजों (Ratan Tata Most Expensive Things List) के बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं। 

मासेराती क्वाट्रोपोर्टे

इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 2.1 करोड़ रुपए है। ट्विन टर्बो v6 इंजन वाली ये गाड़ी महज कुछ ही सेकंडों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस गाड़ी का इंटीरियर भी इतना खूबसूरत है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। कार के शौकीन लोगों के लिए यह किसी ड्रीम कार से कम नहीं है।

कोलाबा में बंगला

पद्मविभूषण रतन टाटा का मुंबई के सबसे महंगे इलाके में बंगला है। कोलाबा में स्थित इस तीन मंजीले बंगले की कीमत लगभग 150 करोड़ है और यह बंगला 14,000 वर्ग फुट में बना हुआ है। ये एक सी-फेसिंग बंगला है। इस आलीशान बंगले की खूबसूरती देखकर आपकी आंखें इससे हटाए नहीं हटेगी।

फरारी कैलिफोर्निया

लगभग 3.45 करोड़ रुपए की ये कंवर्टिबल फरारी रतन टाटा की गाड़ियों की कलेक्शन में से सबसे सुंदर महंगी कार में से एक है। लाल रंग की यह फरारी बेहद शानदार है।

प्राइवेट जेट

डसॉल्ट फॉल्कन 2000 पद्मविभूषण रतन टाटा का प्राइवेट जेट ( Ratan Tata Private Jet) है, जिसकी कीमत लगभग 22 मिलीयन डॉलर है। इस जेट को वो खुद भी उड़ा सकते थे, क्योंकि वो एक ट्रेंड पायलेट थे। इस जेट को फ्रांस के काबिल इंजीनियर्स ने बनाया था।

लैंड रोवर फ्री लैंडर

लैंड रोवर फ्री लैंडर की कीमत लगभग 50 लाख से ज्यादा है। हालांकि, ये कंपनी टाटा ग्रुप के अंदर ही आती है, लेकिन इसे इन्होंने कंपनी के अधिग्रहण से पहले ही खरीद लिया था।