हिंदी
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
यूपी सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और 3 अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- धारा 144 में 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। उससे कम लोग जा सकते हैं। कल भी मुझे गलत तरीके से रोका गया था। हमलोग पीड़ित परिवार तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। आखिर ऐसी क्या बात है जिसे राज्य सरकार छुपाना चाहती है? ऐसा क्या है जिससे किसी को बचाना चाहती है?
वहीं, प्रशासन शाम तक प्रियंका गांधी को रिहा कर सकता है। इसके बाद वह लखीमपुर भी जा सकती हैं।
Published : 6 October 2021, 1:09 PM IST
Topics : Lakhimpur Kheri Lucknow Rahul Gandhi uttar pradesh कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ लखीमपुर खीरी हिंसा