हिंदी
हरिपाद: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल में चल रही है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई, जो कश्मीर तक जायेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पदयात्रा में कुछ अनोखे अंदाज में देखे गये, जिस वजह से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। इस अंदाज के बाद युवा नेता के रूप में राहुल गांधी बच्चों के भी फेवरेट बनते दिख रहे हैं।
बता दें कि केरल में पदयात्रा के दौरान एक बच्ची अपने परिजन के साथ राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के लिए आई थी। पदयात्रा के दौरान उसकी सैंडल खुल गई। राहुल गांधी की नजर जब उस बच्ची के पैरों पर पड़ी तो उन्होंने झुककर बच्ची की सैंडल सही करते हुए उसको ठीक से सैंडल पहनाई।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 11वां दिन, नए जोश और नई उमंग के साथ केरल के हरिपाद से शुरू हुई पदयात्रा

राहुल गांधी ने बिना इस बात की परवाह किए कि लोग क्या कहेंगे, उस बच्ची को सैंडल पहनाई। राहुल गांधी के इस अंदाज पर वहां के लोग भी उनकी सराहना करने लगे। बच्ची को सैंडल पहनाते राहुल गांधी की खूब प्रशंसा हो रही है।
Published : 18 September 2022, 2:01 PM IST
Topics : Bharat Jodo Yatra bjp Congress kerala Rahul Gandhi कांग्रेस केरल भाजपा भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी