
प्रयागराज: महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए कांग्रेस के दो बड़े नाम संगमनगरी आ रहे हैं। खबर है कि फरवरी के पहले सप्ताह में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी प्रयागराज आ सकते हैं। स्नान के बाद दोनों संतों से आशीर्वाद लेंगे।
महाकुंभ में शामिल होंगे भाई-बहन
महाकुंभ को शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं। इस दौरान करीब 7 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान है। पहला अमृत स्नान हो चुका है, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई। खबर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी महाकुंभ आएंगे। कांग्रेस के दोनों नेता त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी सांसद बहन प्रियंका गांधी भी महाकुंभ में संगम की त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
हालांकि, उनके प्रयागराज दौरे की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस के दोनों नेता महाकुंभ पहुंच सकते हैं। यानी फ़रवरी के पहले हफ्ते में राहुल और प्रियंका महाकुंभ पहुंचकर न केवल आस्था की डुबकी लगाएंगे बल्कि साधु-संतों का आशीर्वाद भी लेंगे।
Published : 17 January 2025, 2:46 PM IST
Topics : Congress Dynamite News Ganga Snan Maha Kumbh Maha Kumbh 2025 Manoj Tibrewal Aakash Priyanka Gandhi Rahul Gandhi