Politics: पानी की टंकी पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े और तिरंगा लहराया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 October 2022, 6:27 PM IST

चित्रदुर्ग: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े और तिरंगा लहराया।श्री गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के साथ पानी की टंकी पर चढ़े थे।

यह भी पढ़ें: आखिर भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों होते हैं पेपर लीक: कांग्रेस

उन्होंने वहां झंडा लहराया और इसे एकता का प्रतीक कहा।ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सत्य अहिंसा का शांतिदूत बन जाए तिरंगा, हिंद की गौरवगाथा गाता सबसे ऊपर लहराए तिरंगा।

यह भी पढ़ें: प्रियंका हिमाचल में परिवर्तन रैली कर करेंगी काँग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत

”कांग्रेस ने इंटरनेट पर इसका एक वीडियो भी डाला, जिसके कैप्शन में लिखा कि “तिरंगा हमें एकजुट करता है। भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगे का असली सार है।”

भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और 150 दिन बाद कश्मीर में समाप्त होगी। इसने 30 सितंबर को गुंडलुपेट, कर्नाटक में प्रवेश किया है।  (वार्ता)

Published : 
  • 14 October 2022, 6:27 PM IST

No related posts found.