हिंदी
रायबरेली: जनपद में एक छात्रा ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को फांसी के फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव का है। मृतका की पहचान प्रिया तिवारी (30) पुत्री संपूर्णानंद तिवारी के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका एमए प्रथम वर्ष की छात्रा भी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रिया तिवारी की मां और भाई अपने मां के यहां गए हुए थे। उसकी बड़ी बहन इलाहाबाद में कंपटीशन की तैयारी कर रही है। तकरीबन 12:00 बजे उनकी मां और बहन ने प्रिया तिवारी से फोन पर बात की थी। लेकिन जब 2:00 बजे मां और भाई वापस आये तो बंद कमरे में प्रिया का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी तत्काल थाना अध्यक्ष गदागंज को दी गई।
पुलिस ने बताया कि दरवाजे को तोड़ते हुए मृतका के शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टिया पूरा मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published : 13 December 2024, 12:43 PM IST
Topics : DynamiteNews hanged HindiNews House ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist raebareli news Student suicide TrendingNews