रायबरेली: महिला का शव फांसी पर लटका मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के रायबरेली में महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद पति ने महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 July 2024, 8:13 PM IST
google-preferred

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड पर स्थित समधनेश्वर मंदिर के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। महिला द्वारा घर में छत के ऊपर बने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जब काफी देर तक महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो पति के द्वारा कमरे के अंदर जाकर देखा गया तो विवाहित साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। पति फंदा खोलकर महिला को नजदीकी निजी अस्पताल ले गया।  जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विवाहिता के परिजनों के द्वारा ससुराली जनों को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड पर स्थित समधनेश्वर मंदिर के नजदीक की है। 

Published : 
  • 15 July 2024, 8:13 PM IST