
रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों में भारी खुशी है। महासचिव बनाए जाने के बाद में उनके आवास पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया है।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि वह महिलाओं के उत्थान पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें सबल बनाने और संगठन की योजनाओं और कार्यों को जन जन तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।
विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, शिवप्रताप सिंह, सुनीता सिंह, प्रदीप सिंघल, अभिषेक बाजपेई, शिव बजरंग सिंह, इकबाल अहमद, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।
Published : 27 August 2018, 6:36 PM IST
Topics : Raebareli अदिति सिंह कांग्रेस बधाई रायबरेली राहुल गांधी विधायक