Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से ऊपर रहा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 February 2024, 4:51 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, मोहाली, हिसार, अंबाला, लुधियाना और पटियाला समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: हरियाणा, पंजाब में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा, जानिए कहां कितना दर्ज हुआ तापमान 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.1 और 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: यूपी समेत देश के अधिकतर हिस्से कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में, जानिये मौसम का पूरा हाल 

करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6, 11, 12.4, 11 और 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

Published : 
  • 4 February 2024, 4:51 PM IST