हिंदी
फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने झारखंड से संचालित होने वाले सबसे बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 66 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि इस गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर 66 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है।
इसके अलावा, वित्तीय सुरागों का बारीकी से पता लगाया गया है, जिसके कारण 42 बैंक खातों में 1.86 करोड़ रुपए की राशि जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि तस्करों संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Published : 28 June 2024, 11:31 AM IST
Topics : arrested police Punjab state drug smuggling gang अफीम तस्कर गिरोह झारखंड पंजाब फाजिल्का भंडाफोड़