Lucknow: मोटर-वाहन एक्ट का विरोध हुआ तेज, हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

1 सितंबर से ट्रैफिक नियमों में हुए बदलाव के बाद से लगातार इसका विरोध शुरू हो गया है। जिसको लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस सिलसिले में आज नये एमवी एक्ट के विरोध में हिन्दू समाज पार्टी द्वारा सीएम आवास पर प्रदर्शन होना था। मगर प्रदर्शन से पहले पुलिस ने हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को नजरबंद कर दिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 September 2019, 5:30 PM IST
google-preferred

लखनऊ: नए मोटर-वाहन कानून को लेकर लगातार विरोध राजधानी लखनऊ में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज हिन्दू समाज पार्टी द्वारा एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। मगर पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दूसरे कार्यकर्ताओं को उनके कार्यालय में नजरबंद कर उनके प्रदर्शन में शामिल होने पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें: शराब भट्टी लोगों के लिए बनी मुसीबत, शिकायत करने पर भी अधिकारी कर रहे नजरअंदाज

घटना की जानकारी देते हुए हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया की नया एमवी एक्ट जनता को परेशान करने वाला है। इसमें सरकार को बदलाव करना चाहिए। जब गुजरात समेत दूसरे राज्यों ने इसमे बदलाव कर दिया तो यूपी सरकार को भी इसमे बदलाव करना चाहिए।

पुलिस की नजरबंदी में  हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

यह भी पढ़ें: चलते-चलते कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा की हमें अपनी बात कहने से रोकने के लिए सरकार के कहने पर नजरबंद किया गया है। मगर आने वाले समय में हम यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में एक साथ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।