हिंदी
नई दिल्लीः आज कांग्रेस पार्टी ने भारत बचाओ रैली का आयोजन किया है। इस रैली देश के कोने-कोने से जनता और पार्टी के कई नेता मौजूद हुए हैं। रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर जमकर हल्ला बोला है।
यह भी पढ़ेंः नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में दिखे अलग-अलग रंग

प्रियंका गांधी ने भाषण देते हुए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के 6 सालों के राज के बाद जीडीपी पाताल पर है, जिससे छोटे व्यापारी नाखुश हैं। भाजपा के नारे को निशाना बनाते हुए उन्होनें कहा कि फिर भी हर बस स्टॉप हर इश्तेहार में मोदी मुमकिन है। भाजपा है 100 रुपये प्याज़ मुमकिन है, 4 करोड़ नौकरी नष्ट होना मुमकिन है। 15000 किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। भाजपा है जो कानून देश के खिलाफ है मुमकिन है। भाजपा है तो हमारे पीएसयू का बिकना मुमकिन है।
यह भी पढ़ेंः नागरिकता संशोधन बिल पर दिल्ली से असम तक बवाल, कांग्रेस ने देशभर में किया प्रदर्शन
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में उन्नाव रेप केस के बारे में कहा। उन्होनें कहा की इस देश में जो हो रहा है उसे रोकने का हमारा कर्तव्य है। जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे। साथ ही उन्होनें कहा की अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।
Published : 14 December 2019, 1:02 PM IST
Topics : Bharat Bachao rally bjp Congress Priyanka Gandi Rahul Gandhi Soia gandhi प्रियंका गांधी भारत बचाओ आंदोलन राहुल गांधी