हिंदी
लखीमपुर: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मंगलवार को लखीमपुर खीरी पहुंची, जहां उन्होंने लखीमपुर के तिकुनिया में हुई हिंसा में मारे गये किसानों के अंतिम अरदास में शामिल में हिस्सा लिया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम अरदास और अस्थि कलश यात्रा को लेकर यहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। लखीमपुर पहुंचने से पहले कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीची तीखी झड़प भी हुई।

प्रियंका गांधी के लखीमपुर खीरी पहुंचने पर कांग्रेस ने कहा कि आज किसानों को हम सबकी जरूरत है। हमें उनके साथ, उनके परिवारों के साथ खड़े होना होगा। इससे पहले कांग्रेस ने ट्विट करके कहा कि हमारे लिए लखीमपुर खीरी नरसंहार के शहीद किसानों को न्याय राजनीति नहीं बल्कि उनके अधिकारों और मानवता का मुद्दा है।

लखीमपुर खीरी पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी और उनके काफिले को पुलिस ने सीतापुर टोल प्लाजा पर रोक दिया था। पुलिस ने प्रियंका के साथ मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे जाने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। कांग्रसियों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रियंका गांधी और कुछ ही पार्टी नेताओं को लखीमपुर जाने दिया गया, जहां वे में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुए।
लखीमपुर-खीरी के तिकुनिया में अंतिम अरदास और अस्थि कलश यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाए गए हैं। पीएसी, पैरामिलिट्री, आरएपफ और एसएसबी को भी शहर से लेकर तिकुनिया तक मुस्तैद किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
Published : 12 October 2021, 3:19 PM IST
No related posts found.