PM Modi to address the Nation: पीएम मोदी क्या कहेंगे आज देश के नाम अपने संबोधन में? सबकी निगाहें टिकीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे फिर एक बार देश को संबोधित करने वाले हैं। जानिये डाइनामाइट न्यूज़ पर क्या कह सकते हैं पीएम मोदी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 June 2020, 12:00 PM IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। कोरोना महामारी के बीच पीए मोदी का यह राष्ट्र के नाम छटवां संबोधन होगा। पीएम मोदी के आज के संबोधन को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। देश की जनता इस बात को लेकर उत्सुक है कि आखिर प्रधानमंत्री अपने संबोधन में आज क्या कहने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अपना यह संबोधन ठीक ऐसे समय में कर रहे हैं, जब देश में अनलॉक 2.0 की घोषणा की गयी और यह संबोधन उनका रविवार को की गयी मन की बात के एक दिन बाद आज होने वाली है। ऐसे में इसे लेकर जनता में काफी जिज्ञासाएं भी है।

समझा जा रहा है कि पीएम मोदी देश से एक बार फिर कोरोना महामारी, लॉकडाउन, अर्थव्यस्था, चीन के साथ चल रही तनातनी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें जैसे विषयों पर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण देश में रोजगार संकट पर भी वे बात कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री के इस संबोधन को हर बार की तरह इस बार भी दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकता है। रविवार को 'मन की बात' में पीएम मोदी ने चीन के साथ सैनिकों की हिंसक झड़पे से लेकर कई तामाम सारे मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।

Published : 
  • 30 June 2020, 12:00 PM IST