बंधक बनाकर पुजारी ने बालक से किया कुकर्म

जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक पुजारी के खिलाफ दस साल के बालक को कथित तौर पर मंदिर में बंधक बनाकर उससे कुकर्म करने का मामला पुलिस ने रविवार को दर्ज किया है।

Updated : 12 August 2019, 1:38 PM IST
google-preferred

बांदा: जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक पुजारी के खिलाफ दस साल के बालक को कथित तौर पर मंदिर में बंधक बनाकर उससे कुकर्म करने का मामला पुलिस ने रविवार को दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि दस साल का बालक एक सप्ताह से अपने घर से लापता था। वह शनिवार को पुजारी के कब्जे से छूट कर भाग निकला और खुद को बंधक बनाकर पुजारी चन्द्रशेखर बाबा द्वारा रोजाना कुकर्म किये जाने की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि बालक के चाचा की शिकायत पर पुजारी चन्द्रशेखर के खिलाफ धारा-377 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

सिंह ने बताया कि आरोपी पुजारी मंदिर से फरार है और उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में बालक से कुकर्म किये जाने की पुष्टि हुई है।  (भाषा)

Published :  12 August 2019, 1:38 PM IST

Related News

Advertisement