रात के अंधेरे में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, ऐसे पकड़े गए शातिर चोर, जानिए पूरा मामला

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाने की पुलिस ने शनिवार को चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 March 2024, 8:41 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज):  कोल्हुई पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया है जो रात के अंधेरे मे टूल्लु पम्प (मोटर) चुराने का काम करते थे।
ऐसे पकड़े गए शातिर चोर
बीते 21 मार्च की रात कोल्हुई थाना अंतर्गत बभनी बुजुर्ग चौराहे पर एक घर से टूल्लु पम्प चोरी करने  का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर पीड़ितों ने थाने पर इसकी शिकायत की थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी कि इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दिया कि शातिर चोर शराब भट्ठी पर शराब पी रहा है।  

पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन टूल्लु पम्प भी बरामद किये गए हैं।
यह बने अभियुक्त
कोल्हुई पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों का नाम शक्ति यादव, सोनू उर्फ सूरज, निवासी बृजमनगंज थाना, आशिक अली पुत्र मिल्लत अली निवासी कोल्हुई थाना पर विधिक कारवाई की जा रही है।

Published : 
  • 23 March 2024, 8:41 PM IST

Advertisement
Advertisement