हिंदी
रामनवमी: शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाए जाने से रोकने को लेकर कथित तौर पर लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि जिला प्रशासन ने रामनवमी समारोह के दौरान तेज संगीत बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
उन्होंने बताया कि रोक के बावजूद शनिवार को एक शोभायात्रा तेज आवाज में संगीत बजाते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची तो पुलिस ने उसे रोक दिया और संगीत बंद करने को कहा।
अधिकारी ने बताया कि इस पर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पुलिस पर पत्थरों एवं लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 3 April 2023, 9:08 AM IST
Topics : झारखंड दौरान पुलिसकर्मी रामनवमी शोभायात्रा हजारीबाग हमला
No related posts found.