महराजगंजः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

फरेन्दा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अमित चौबे, समाजवादी नेता गंगाराम यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 1 March 2020, 1:49 PM IST
google-preferred

महराजगंजः रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महराजगंज आने वाले हैं। जहां वो  300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पर उससे पहले आज समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अमित चौबे, समाजवादी नेता गंगाराम यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ेंः फरेन्दा उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के आगमन की तैयारियां जोरों पर, 300 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पुलिस की गाड़ी में जाते हुए सपा के नेता

बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए सपा नेता जितेंद्र यादव हत्या कांड के मामले में समाजवादी नेता केशव प्रसाद मौर्य से मिलने की कोशिश कर रहे थे। जिसके लिए जिला प्रशासन ने डिप्टी उन्हें अनुमति नहीं मिलने के कारण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को काला झंडा दिखाने जा रहे थे सपा के नेता।

यह भी पढ़ेंः एक बार फिर उठे गोसदन मधवलिया के विस्तार पर सवाल, कमिश्नर ने भरी महफ़िल में आरईएस के अधिशासी अभियंता को लगाई जमकर फटकार

तभी सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस ने सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Published : 
  • 1 March 2020, 1:49 PM IST

Advertisement
Advertisement