
महाराजगंज: बीते 26 जून को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि महिला का नाम रीना है और वह एक डांसर है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: बेखौफ होकर घूम रहे अपराधी, पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव के नहर में रीना का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में 302, 201 धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। सघन जांच पड़ताल में पता चला कि महिला का नाम रीना है और वह एक डांसर थी। डांसर के कॉल डिटेल से पुलिस हत्यारोपी के तह तक पहुंची।
हनुमानगढ़ी के बगलगीर निवासी आरोपी चाचा भतीजा ने डांसर(रीना) की हत्या की थी। शारीरिक संबंध बनाने के लिए चाचा भतीजा ने डांसर को घर बुलाया था। ज्यादा पैसे की मांग और रुपए ना देने पर रीना ने शोर मचाने की धमकी दी थी। उसके शोर मचाने से कहीं उनकी पोल न खुल जाए इसलिए दोनों चाचा भतीजे ने तकिए से गला दबाकर डांसर की हत्या कर दी। खुलासा के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Published : 9 July 2019, 5:33 PM IST
Topics : Maharajganj police uttar pradesh उत्तर प्रदेश डांसर पुलिस महराजगंज मौत हत्या